HBSE 10th Result 2026 : दसवीं के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, भिवानी की दीपिका बनीं स्टेट टॉपर, चरखी दादरी जिला नंबर वन

HBSE 10th Result 2026 : दसवीं के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, भिवानी की दीपिका बनीं स्टेट टॉपर, चरखी दादरी जिला नंबर वन

राजधानी चौपाल, भिवानी। 
HBSE 10th Result 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने गुरुवार, 14 मई 2026 को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार प्रदेशभर में 2 लाख 76 हजार 640 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2 लाख 47 हजार 860 छात्र-छात्राएं सफल रहे। कुल पास प्रतिशत 89.6% दर्ज किया गया।

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्या आ गई और साइट कुछ समय के लिए क्रैश हो गई, हालांकि बाद में इसे दोबारा सुचारु कर दिया गया। इस बार के परीक्षा परिणाम में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त किया।

दीपिका की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। दूसरे स्थान पर चार विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। इनमें चरखी दादरी के रौनक, हिसार की खुशी, हिसार के अंतू तथा महेंद्रगढ़ के दीपांशु शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने 498 अंक हासिल किए।

Must Read HTET Exam : हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीख घोषित, 2.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 820 सेंटर तैयार HTET Exam : हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीख घोषित, 2.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 820 सेंटर तैयार

वहीं, 497 अंक प्राप्त कर 11 विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इनमें हिसार की पांच बेटियां भी शामिल हैं, जिससे एक बार फिर साबित हुआ कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नया इतिहास रच रही हैं।

HBSE 10th Result 2026 : जिलावार प्रदर्शन में चरखी दादरी अव्वल

जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो पास प्रतिशत के आधार पर चरखी दादरी पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर जींद और तीसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ जिला रहा। वहीं, नूंह जिला सबसे नीचे रहा। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में यह दसवीं का सबसे कमजोर परिणाम माना जा रहा है। वर्ष 2024 में 95.22% और 2025 में 92.49% विद्यार्थी पास हुए थे, जबकि इस बार परिणाम घटकर 89.6% रह गया।

HBSE 10th Result 2026 : लड़कियों ने फिर छोड़ा लड़कों को पीछे

  • परीक्षा में शामिल लड़कों की संख्या: 1,43,110
  • पास लड़के: 1,25,493
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 87.69%
  • परीक्षा में शामिल लड़कियों की संख्या: 1,33,530
  • पास लड़कियां: 1,22,367
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.64%
  • इस तरह लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से करीब 3.95 प्रतिशत बेहतर रहा।
  • ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने दिखाई ताकत
  • ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने इस बार शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।
  • ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत: 90.25%
    शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत: 87.94%
  • यानी ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट शहरी क्षेत्रों से 2.31 फीसदी अधिक रहा।
  • इसके अलावा निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा।
  • निजी विद्यालयों का पास प्रतिशत: 92.45%
    सरकारी विद्यालयों का पास प्रतिशत: 87.23%

HBSE 10th Result 2026 : बिना कोचिंग के दीपांशु ने हासिल किया दूसरा स्थान

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल निवासी दीपांशु ने बिना किसी कोचिंग के पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपांशु के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा घर पर रहकर ही पढ़ाई करता था। ग्रामीण परिवेश में रहने के बावजूद उसने कभी संसाधनों की कमी को अपनी पढ़ाई में बाधा नहीं बनने दिया। दीपांशु अब 11वीं में नॉन-मेडिकल विषय लेकर आगे IIT-JEE की तैयारी करना चाहता है। उसकी सफलता ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

Also Read School summer holiday : हरियाणा में समय से पहले घोषित हुई गर्मी की छुट्टियां, 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल School summer holiday : हरियाणा में समय से पहले घोषित हुई गर्मी की छुट्टियां, 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

किसान की बेटी मानसी ने बढ़ाया कैथल का मान

कैथल जिले के गांव देवबन की छात्रा मानसी ने 497 अंक लेकर प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। मानसी गांव के आर्यावर्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है।

मानसी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखी। उसके पिता संजय किसान हैं जबकि माता अनीता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मानसी ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

 पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग के लिए 20 दिन का मौका

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

शिक्षा जगत के लिए सकारात्मक संकेत

हरियाणा बोर्ड के इस परिणाम ने एक बार फिर यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। खास बात यह रही कि इस बार बेटियों और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories